एक तीर से कई निशाने
समाजवादी पार्टी ने आज श्रीमती जाया बच्चन को पुनः राज्यसभा में भेजने का एलान किया. इस एलान ने अमर सिंह को उनकी सामाजिक और सियासी हैसियत का इल्म तो कराया ही, बहुतो को पुनः मूसुको भाव के खौफ से भी रू-ब-रू करा दिया. अमर सिंह को बहार निकलने के बाद से सपा आलाकमान इस बात से डरा हुवा था कि कही पार्टी में बगावत न हो और अमर समर्थक ऍन वक्त पर उनके साथ न हो ले. समाजवादी पार्टी में अब भी कई है जिनका लगाव अमर सिंह से गहरा है.
जिस बच्चन परिवार कि एक झलक पाने को पूरा देश आज भी बेताब रहता है उसको अमर सिंह ने अपने थाती कि तरह इस्तेमाल किया, ये बात किसी से छुपी नहीं है. जाया बच्चन को अपनी बहन बताने वाले अमर सिंह के लिये अमिताभ बच्चन हमेशा तुरुप का इक्का रहे. जिसको सिर्फ अपनी जेब से दिखा-दिखा कर अमर सिंह ने एक दशक में अपनी सामाजिक हैसियत खासी बड़ा ली. हर महफ़िल में वह संकोची स्वाभाव के अमिताभ बच्चन को या तो ले कर पहुचे या उनके इर्द गिर्द मंडराते दिखे ताकि जनता को वो ये बता सके कि अमति जी वास्तव में उनके बड़े भय्या है. अभिनेता और अभिनेत्रियो के बीच अमर सिंह कि जो पकड़ बनी उसकी पहली वजह अमिताभ बच्चन ही थे.
सताब्दी के इस महानायक का साथ और मौकापरस्ती कि फितरत ने अमर सिंह को अहम् ब्रह्मास्ति का ऐसा मुगालता दिया जिसमे शुरुवाती दौर में उतरने के बाद वो गोता लगाने लगे और अंत में समाजवादी पार्टी से निकल फेके जाने के बाद वो उसमे डूब गाये. आब बात जाया बच्चन की. जाया बच्चन की सियासी समझ लासानी है. उनके पिता खुद प्रबुद्ध पत्रकार थे और कांग्रेस आलाकमान से घरेलू रिश्ता उन्होंने बच्चन परिवार की बहु बन्ने के बाद से देखा है. जाया बच्चन को खूब पता है की समाजवादी पार्टी से बहार होने के बाद अमर सिंह दरसल नाम के ही सिंह रह गाये है. ऐसे में नाम के सिंह की जगह मुलायम सिंह का साथ समझदारी भी है और वक्त की दरकार भी. अब अमर सिंह और सपा में मौजूद उनके समर्थको को समझना होगा की उन्होंने मुलायम सिंह का वरदहस्त ठुकरा कर कितनी भरी भूल की. एक ऐसे भूल जिसका सुधार अब संभव नहीं है. अभी जाया बच्चन ने अमर सिंह का साथ छोड़ा है. ज्यादा समय नहीं है जब सब उनसे अपना दमन छुड़ा लेगे.

No comments:
Post a Comment